बहेड़ी मे नाले पर अतिक्रमण हटा, सफाई अभियान चला

बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र मे नगर पालिका और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को जाफरी चौराहा मार्ग पर नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जेसीबी मशीन का उपयोग कर अतिक्रमण हटाया गया, जिसके बाद नाले की व्यापक सफाई की गई। इस दौरान नाले से भारी मात्रा में मलबा निकला, जिससे अधिकारी भी हैरान रह गए। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रही। यह कार्रवाई नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी शशि प्रभात चौधरी के नेतृत्व मे की गई। टीम मे नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह, नगर लेखपाल हिमांशु गौड़ और थाना पुलिस के सदस्य शामिल थे। उन्होंने जाफरी चौराहा से पावर हाउस तक नाले के ऊपर बने अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को जेसीबी से ध्वस्त कराया और फिर नाले की सफाई करवाई। कार्रवाई के दौरान कुछ व्यक्तियों ने अधिकारियों पर विभिन्न माध्यमों से दबाव बनाने का प्रयास किया ताकि सफाई अभियान रुक जाए। हालांकि, प्रशासन अपने निर्णय पर अडिग रहा। पुलिस ने विरोध के बावजूद स्थिति को नियंत्रित रखा और अभियान को शांतिपूर्वक संपन्न कराया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *