फरीदपुर मे चोरी की पांच बाइक पकड़ी, तीन बदमाश गिरफ्तार

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच चोरी की बाइक,11 मोबाइल बरामद किए गए है। पकड़े गए बदमाशों ने फरीदपुर, बरेली, बिथरी और उत्तराखंड के रुद्रपुर से बाइक चोरी किए जाने का खुलासा किया है। बुधवार को फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम को सूचना मिली कि इनायतपुर गांव की नहर पुलिया पर बदमाश चोरी की बाइक बेचने को ले जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी करके तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनसे पांच बाइक बरामद की गई। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम फरीदपुर के फर्रखपुर निवासी फाजिल, भूरे खां गोटिया निवासी अरमान एवं सोहेल बताया। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उनकी अर्शे से दोस्ती चल रही थी। खर्चे पूरे करने के लिए उन्होंने बाइक चोरी करके बेचने का काम शुरू किया। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के बदमाशों से पूछताछ की तो बताया कि वह अर्से से बाइक के चोरी का काम करते थे। 21 अप्रैल को उन्होंने बिथरी चैनपुर के धनवंतरी अस्पताल से पहली बाइक चोरी की। 26 अप्रैल को कैंट के भैआपुर अड्डे से बाइक चोरी करके ले आए। इसके बाद उन्होंने बारादरी और फरीदपुर के केसरपुर से 27 अप्रैल को बाइक चोरी की। बदमाश एक बाइक उत्तराखंड के रुद्रपुर से चोरी करके लाए थे। बदमाशों ने बताया चोरी की बाइकों से नंबर प्लेट हटा दी। उन्हें बेचने के लिए बरेली ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। फरीदपुर इंस्पेक्टर राधेश्याम का कहना है किबाइक चोर तीन बदमाशों से पांच बाइकें बरामद की गई हैं। बदमाशों के खिलाफ पहले से ही बाइक चोरी की कई मुकदमे दर्ज पाए गए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *