परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के शौर्य और बलिदान को किया नमन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद की जयंती मनाई गई। एडवोकेट इमरान अंसारी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके शौर्य को याद किया। एडवोकेट इमरान अंसारी और डॉ गयास अहमद ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद भारतीय सेना के ऐसे योद्धा है। जिनकी वीरता और बलिदान पर देश को गर्व है। उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में दुश्मन के पैटन टैंको को ध्वस्त किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। वीर अब्दुल हमीद का जन्म 1 जुलाई 1933 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद के धामूपुर गांव में हुआ था। वक्ताओं ने युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और समाज व देश की सेवा करने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद का बलिदान देशवासियों को राष्ट्रभक्ति, साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। इस अवसर पर आफताब आलम, अमजद अली खांन, दक्ष गंगवार, असद अंसारी, सरदार अजहरी, अनस खान, मुरब्बत अली, आकाश मौर्य, मयंक गंगवार, वसीम, इलियास अंसारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *