बहेड़ी, बरेली। पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली नाजिया इलाही खान के खिलाफ यहां गुस्सा फूट गया। लोगों ने कोतवाली के सामने प्रदर्शन के बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपकर नाजिया इलाही खान पर कार्रवाई की मांग की। सोशल मीडिया पर नाजिया इलाही खान के पैगम्बर के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को रजा कमेटी के लोगों ने कड़ा विरोध किया। संस्था अध्यक्ष रईस अहमद अब्बासी की अगुवाई में लोग कोतवाली पहुंचे और एसडीएम को संबोधित ज्ञापन पुलिस को सौंपा। उनका कहना है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। ऐसी टिप्पणियां सौहार्द बिगाड़ने के साथ-साथ वैमस्य पैदा कर सकती हैं। उन्होंने दोषी पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में उवैस रजा, रईस अहमद अब्बासी, तौफीक अहमद ताज, इम्तेयाज मंसूरी, कमाल हसन समेत बड़ी संख्या में रजा कमेटी के सदस्य और मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
