भमोरा, नवाबगंज, बरेली। साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से एक लाख 39 हजार रुपए उड़ा लिए। मामले की शिकायत की गई है। गांव मकरंदपुर ताराचंद के सलमान ने बताया कि वह बबाना दिल्ली में रहकर कबाड़ खरीदने बेंचने का काम करता है। भमोरा की बैंक आफ बडौदा में उसका खाता है। 29 जून की रात करीब एक बजे उसके खाते से लगातार तीन बार में एक लाख 39 हजार उड़ा लिए। बैंक की ओर से रुपए कटने की काल आई, जब उसने अपना खाता चेक किया तो देखा उसके खाते रुपए कटे हुए थे। उसके बाद उसने अगले दिन सुबह अपने खाते का स्टेटमेंट लिया तो पता चला कि किसी यूपीआई श्री राम फाइनेंस पर उसके खाते से रुपयें भेजे गए है। युवक ने बैंक के अलावा पुलिस को सूचना दी। युवक ने साइबर क्राइम हेल्प डेस्क पर शिकायत की है। ठगों ने युवक के खाते से 98 हज़ार उड़ाए : साइबर ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से 98 हजार रुपए उड़ा दिए। जब उसके मोबाइल पर खाते से रुपए निकलने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। जिससे परेशान युवक ने साईबर क्राईम में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। कस्बे के मोहल्ला इस्लाम नगर निवासी मोहम्मद दिलशाद का कस्बे में स्थित यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा में खाता है। मंगलवार को साईबर ठगों ने उसके बैंक खाते से 98 हजार रुपए उड़ा दिए। जब उनके मोबाइल पर रुपए निकाले जाने का मैसेज आया तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में उन्होंने साइबर क्राईम में शिकायत दर्ज करायी। बुधवार को उन्होंने थाना नवाबगंज में तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।।
बरेली से कपिल यादव
