तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र मे गीता पैलेस कट के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक सड़क हादसे मे साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार गांव ठिरिया खेतल निवासी लालाराम दिवाकर फतेहगंज पश्चिमी कस्बे से साइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। गीता पैलेस कट के सामने हाईवे पार करते समय बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल मे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लालाराम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे मे बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक चला रहे किशनलाल राजपूत के साथ एक बच्चा भी मौजूद था जो बाल-बाल बच गया। लोगों का कहना था कि यदि पीछे से कोई भारी वाहन आ जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां लालाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे मे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *