ट्रेन की चपेट मे आकर फतेहगंज पश्चिमी के युवक की मौत

मीरगंज, बरेली। हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे रेलवे के गेट संख्या 380ए के खंभा संख्या 1340/32 के पास गुरुवार की दोपहर में लोहित एक्सप्रेस से कट कर अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिल नेपर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया।मीरगंज के हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे रेलवे की बंद क्रासिंग 380 ए के नजदीक खंभा संख्या 1340/32 के पास गुरुवार को 12.15 बजे अज्ञात युवक की 15652 लोहित एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने नगरिया सादात रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर रफीक को अज्ञात द्वारा सुसाइड करने की सूचना दी।लभारी चौकी प्रभारी सूरजपाल सिंह, उप निरीक्षक श्रीपाल सिंह, राजवीर सिंह एवं आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे मे ले लिया। मृतक की शिनाख्त इमरान पुत्र इरशाद निवासी नई बस्ती फतेहगंज पश्चिमी के रूप मे हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *