जुनैद हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदपुर, बरेली। जुनैद हत्याकांड में फरार चल रहे 20000 के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उससे मोबाइल बरामद किया गया है। पकड़े गए हत्यारोपी ने घर की युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर हत्या किए जाने का खुलासा किया है। 30 नवंबर को फरीदपुर के भूरे खां गोटिया निवासी जुनैद की गोली मारकर हत्या की गई। हत्यारों ने उसका शव धौरेरा गांव के पास नदी की पुलिया के नीचे फेंक दिया। जुनैद के पिता नन्हे ने बडरा कासिमपुर कटरा पट्टी निवासी सनी सिंह एवं लवी सिंह एवं उसके भाई बलवंत उर्फ अनमोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने लवी सिंह और सनी सिंह को जेल भेज दिया। लेकिन बलवंत उर्फ अनमोल फरार हो गया। 25 मार्च को कोर्ट ने बलवंत उर्फ अनमोल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंटी जारी किया। एसएसपी ने हत्या के आरोप में फरार बलवंत उर्फ अनमोल पर 20000 का इनाम घोषित किया। बुधवार को पुलिस में फरीदपुर के बीसलपुर रोड के अंडरपास से बलवंत उर्फ अनमोल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से हत्या में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद किया गया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है। उसने अपने घर की युवती के साथ अवैध संबंधों की वजह से हत्या किए जाने का खुलासा किया है। बलवंत ने बताया कि उसकी मां हत्या में सजा काट रही थी। वह अपने भाई लवी सिंह एवं पिता के साथ बडराकासिमपुर की कटरा पट्टी के मकान में रह रहा था। लवी सिंह की जुनैद से दोस्ती हो गई। उसका घर आना-जाना हो गया। इस दौरान जुनैद के घर की युवती से अवैध संबंध हो गए। 29 नवंबर की रात घर में युवती अकेली थी, उसने जुनैद को बुला लिया। रात 12:00 बजे लवी सिंह घर लौटा तो उसने जुनैद को युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। लवी सिंह ने अपने भाई बलवंत को फोन कर जानकारी दी। लवी दोस्त सनी सिंह को घर बुला लिया। लवी सिंह और दोस्त सनी सिंह ने जुनैद को बेरहमी से पीटा। इस दौरान जुनैद बेहोश हो गया। लवी सिंह और सनी सिंह ने उसे पुलिया पर ले जाकर गोली मार दी और शव फेंक कर फरार हो गए। लवी सिंह और सनी सिंह के जेल जाने के बाद बलवंत उर्फ अनमोल अपने पिता के साथ पुराने मकान में शाहजहांपुर के बंडा में जाकर रहने लगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *