छेड़छाड़ का आरोपी ठेकेदार तमंचा समेत गिरफ्तार

बरेली। नाम बदलकर युवती को गांधी उद्यान बुलाकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी अफसर उर्फ साहिल को पुलिस ने तमंचा समेत गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने कोतवाली मे उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इज्जतनगर के धौरेरामाफी निवासी अफसर उर्फ साहिल उर्फ संजू ने अपना नाम बदलकर विशेष समुदाय की युवती से दोस्ती की। इसके बाद उसे गांधी उद्यान बुलाकर छेड़छाड़ की। युवती ने कोतवाली मे आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसआई नितिन राणा ने मंगलवार रात उसे जंक्शन के पास दबोच लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *