चौकी पर बुलाकर महिला का किया शोषण, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के कस्बा पुलिस चौकी के इंचार्ज पर एक महिला से अमर्यादित व्यवहार और शोषण के गंभीर आरोप लगने के बाद एसएसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। नवाबगंज थाने की कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज सुनील कुमार के खिलाफ एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि उसका कस्बे के ही एक युवक से विवाद चल रहा था। जिसकी शिकायत उसने करीब चार माह पूर्व पुलिस से की थी। मामले की जांच चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को सौंपी गई थी। महिला का कहना है कि जांच के दौरान चौकी इंचार्ज ने उसे अपने प्रभाव मे लेकर मदद का भरोसा दिलाया और बदले मे अनुचित व्यवहार करने लगे। आरोप है कि वह फोन और व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से उससे आपत्तिजनक बातचीत करते थे और कई बार चौकी पर बुलाते थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमे मे फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी जाती थी। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई। बुधवार को महिला ने एसएसपी से मिलकर शिकायत की और बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच सीओ नवाबगंज को सौंपी। प्राथमिक जांच मे आरोपों की पुष्टि होने के बाद चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *