चोरी की बाइकों के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज पुलिस ने दो युवकों को चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। वह बाइकें बेंचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस उनके साथियों की तलाश कर रही है। रविवार की एसपी ग्रामीण उत्तरी के आदेश पर पुलिस कस्बे में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्रेम डैम की पुलिया के पास दो युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके से पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को अपना नाम सूरज पुत्र प्रेमपाल गुप्ता और देशराज पुत्र मूलचंद राठौर, निवासी कस्बा नवाबगंज बताया। इस दौरान पुलिस ने उनके पास से चोरी की दो बाइकें मिली। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *