Breaking News

चोरी की ट्राली के साथ दो चोर दबोचे

आंवला, बरेली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गई ट्राली समेत दो चोरों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। गांव दरावनगर के हरिप्रकाश पाठक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर उनकी ट्राली चोरी कर ले गए हैं। प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल टीम गठित की गयी। टीम ने रास्ते में सीसीटीवी कैमरों की चेकिंग की, इस बीच मुखबिर ने सूचना दी कि नीले रंग का ट्रैक्टर फार्माट्रैक जिसके पीछे ट्राली जुड़ी है अभी अभी मनौना गांव से निकला है। ट्रैक्टर पर दो आदमी बैठे है। जो बिसौली से आवंला आ रहे हैं। टीम ने मनौना रोड पर इस्तयाक के मकान के पास ट्रैक्टर ट्राली जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे उनमें से एक व्यक्ति ट्रैक्टर चला रहा था को रुकने का इशारा किया गया । एक ने अपना नाम अनमोल दीक्षित ग्राम लालूपुर थाना सिकन्दरपुर वैश्य, कासगंज, दूसरे ने नाम सचिन यादव दरावनगर बताया है। उनसे ट्रैक्टर तथा चोरी की ट्राली को बरामद की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि सचिन यादव तथा अभियुक्त अनमोल गुड़गांव में एक कंपनी में नौकरी करते हैं। एक दिन ट्रैक्टर ले आना, मैं अपने गांव से ट्रॉली जुड़वा दूंगा, पैसे भी कम देने पड़ेंगे। तुम मुझे ट्राली के तीस हजार रुपये दे दो। चार जून को अनमोल ट्रैक्टर लेकर आया। सचिन ने ट्रैक्टर से घेर में खड़ी हरि प्रसाद पाठक की ट्रॉली को चोरी से जुड़वा दिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को बंदी बनाकर चोरी की ट्राली तथा प्रयोग किया गया ट्रैक्टर बरामद किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *