कापराऊ में रात्रि चौपाल के दौरान हुआ कई मूलभूत समस्याओं का समाधान : राजेन्द्र सिंह चांदावत

राजस्थान/बाड़मेर- कापराऊ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने आमजन की परिवेदनाएं गंभीरता से सुनी l इस दौरान कई समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए आमजन को राहत पहुंचाई गई l रात्रि चौपाल के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्र सिंह चांदावत ने ग्रामीणों की परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में बड़ी तादाद में उपस्थित ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और राजस्व से जुड़ी परिवेदनाओं से अवगत कराया l

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर चांदावत ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समाधान उनकी ग्राम पंचायत स्तर पर करना है। इसी उद्देश्य से रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोग भी सीधे प्रशासन तक अपनी बात पहुंचा सकें l

चांदावत ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर निर्देश देते हुए कहा कि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में पूरा किया जाए। रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे l जिन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों को दर्ज किया और कई समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से क्षेत्र का दौरा करें और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें। ग्रामीणों ने समस्या समाधान के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *