अधिकारियों व शिक्षकों ने निकाली स्कूल चलो रैली

मीरगंज, बरेली। बेसिक स्कूलों में बच्चों का नामांकन कराने को शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो रैली निकाली। ब्लाक परिसर से एसडीएम निधि शुक्ला, ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार, बीईओ अवनीश कुमार एवं बीडीओ ने झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली नगर में घूमी। रैली में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं बेसिक स्कूलों की छात्र छात्राएं शामिल हुईं। नारो व स्लोगन के द्वारा ग्रामीणों को बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन करा कर स्कूलों में भेजने को प्रेरित किया।रैली के बाद एसडीएम ने स्कूल चलो अभियान, संचारी रोग नियंत्रण अभियान, विद्यालयों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के संबंध में समीक्षा बैठक की। एसडीएम ने विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, ड्रॉपआउट एवं आउट-ऑफ-स्कूल बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारी ने संचारी रोगों की रोकथाम को साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, जलभराव की रोकथाम, स्वच्छ शौचालयों के उपयोग तथा परिसर की नियमित सफाई पर बल दिया। उन्होने प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखें तथा शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र बच्चे को विद्यालय से जोड़ते हुए स्कूल चलो अभियान को जन आंदोलन बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम मे एआरपी राजेश कुमार, कुमुद कांत यादव, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *