हरूनगला उपकेंद्र पर कटौती को लेकर हंगामा, बिजलीकर्मी को पीटा

बरेली। बिजली कटौती से परेशान लोगों ने देर रात हरूनगला उपकेंद्र पर हंगामा किया। हेल्पडेस्क, कंट्रोल रूम में सुनवाई न होने से आक्रोशित लोग विद्युत उपकेंद्र पहुंचे। वहां पर मौजूद विपिन नाम के एक विद्युतकर्मी को आक्रोशित लोग उपकेंद्र से उठाकर सड़क पर ले आये और उसकी पिटाई कर दी। हंगामे व मारपीट की जानकारी पर पहुंची 112 पुलिस को देख सभी ने विद्युतकर्मी को छोड़ा। पुलिस के समझाने के बाद भी लोग विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग रात 1.45 तक करते रहे। वहीं दूसरी ओर रात 10 बजे किला उपकेंद्र पूरी तरह ठप हो गया। हेल्पडेस्क पर शिकायत के बाद भी आपूर्ति नही सुचारू हुई। यह रात में तैनात स्टाफ से लेकर जेई, एसडीओ किसी का फोन नही उठा। रविवार रात 12 बजे ओवरलोडिंग के कारण ट्रॉली ट्रांसफार्मर भी फूंक गया। इलाकाई लोगों ने हेल्पडेस्क, विद्युत उपकेंद्र व लाइनमैन के साथ कंट्रोल रूम में भी जानकारी दी। इसके बावजूद 17 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण भीषण गर्मी में कॉलोनी के लोग पानी को लेकर एक ओर जहां परेशान हुए। वहीं दूसरी ओर लोगों के इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इसी तरह किसा उपकेंद्र के केला बाग, गुलाब नगर, फूटा दरवाजा, फीडर नंबर छह गंदा नाला के क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से गायब बिजली दोपहर ढ़ाई बजे आने के एक घंटे बाद फिर गुल हो गई। वही आवंला उपखंड क्षेत्र के भमौरा विद्युत उपकेंद्र आने वाले 24 से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति पिछले सात दिनों से बाधित है। मंगलवार को आयी आंधी से क्षेत्र के बड़ी संख्या में पोल व तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद से सुधार नहीं हुआ है।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *