बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव टिटौली मे मंगलवार को एक युवक का शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। गांव टिटौली निवासी धर्मपाल (36) पुत्र रामचंद्र मंगलवार की सुबह सात बजे भूड़-मढ़ौली मे खेत पर गए धर्मपाल दोपहर तक नही लौटे। ग्रामीण ने धर्मपाल का शव खेत मे देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों के अनुसार मृतक की कमर और पैरों पर चोट के निशान हैं। दोनों हाथों की खाल छिली है। चेहरा नीला पड़ गया। एक कान भी कटा था। शव के पास एक जोड़ी चप्पल मिली। परिजनों ने बताया कि धर्मपाल मोबाइल घर पर ही छोड़ गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया टिटौली गांव में मिला शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस जांच कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव
