शिवसेना ने राम मंदिर मामले मे सीबीआई जांच की मांग

बरेली। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर से जुड़े कथित 200 करोड़ रुपये के वित्तीय अनियमितता मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सोमवार को शिवसेना की पश्चिम उत्तर प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। संगठन ने मामले की सीबीआई से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रदेश सचिव राजीव कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पहुंचे शिवसैनिकों ने कहा कि करोड़ों रुपये की कथित अनियमितता का मामला सामने आने के बावजूद अब तक केवल एफआईआर दर्ज होने की जानकारी है। दोषियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों के बीच सवाल उठ रहे है। ज्ञापन में मांग की गई है कि जांच पूरी होने तक मामले से जुड़े संबंधित ट्रस्ट पदाधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यमुक्त या निलंबित किया जाए। इससे जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो सकेगी। शिवसेना नेताओं ने जोर दिया कि भगवान श्रीराम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता के आरोपों की पारदर्शी और निष्पक्ष जांच आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वालों में परमजीत, अनीता मिश्रा, आरती तिवारी, मीरा मिश्रा, प्रीति सैनी, सोनू कुमार, संजय चंद्रा, विनोद राजपूत, उपेंद्र राठौर, अंश तिवारी, नवनीत शर्मा, राजीव कुमार पाण्डेय, राधा कृष्ण, राजीव सैनिक, मुकेश चौहान और अमर सक्सेना सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *