योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता- बहोरन लाल

शेरगढ़़, बरेली। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को विकास खंड शेरगढ़ परिसर मे जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने फीता काटकर किया। मेले मे कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, जल जीवन मिशन, बाल विकास परियोजना, सिंचाई, शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी। एमएलसी बहोरन लाल मौर्य ने कहाकि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इस दौरान तहसील से कोई अधिकारी-कर्मचारी न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत पटेल ने कहा कि सरकार ने 81 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन तथा किसानों को किसान सम्मान निधि देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने का कार्य किया है। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए पर्याप्त बजट है। ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। बीडीओ आनंद विजय यादव ने व्यक्तिगत नंबर देकर कहा कि गांव की समस्या पर ब्लॉक आने की आवश्यकता नही है। आप व्हाट्सएप पर अपनी समस्या लिखित मे भेज सकते हैं, हम निराकरण कराएंगे। इस दौरान चेयरमैन बुद्धसेन मौर्य, सीडीपीओ भानु प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत राजीव शर्मा, एडीओ कृषि डॉक्टर हरनंदन प्रसाद, सीएचसी अधीक्षक गजेन्द्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण अरविंद सिंह, जेई पंकज सक्सेना, बीईओ मुकेश कुमार भारती, शिवांगी शुक्ला समेत तमाम लोग थे। कार्यक्रम का संचालन केपी सिंह गंगवार व अध्यक्षता बीडीओ आनंद विजय यादव ने की।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *