बरेली। शहर में ईद-उल-अजहा का उल्लास छा गया है। नमाज, कुर्बानी और दावतों की तैयारियां जोरों पर हैं कुर्बानी के जानवरों की खरीदारी भी अपने चरम पर पहुंच गई है। मुस्लिम इलाकों में विशेष रौनक देखी जा रही है। घरों के बाहर बकरे बंधे नजर आ रहे हैं। बच्चे बकरों, भेड़ों और पड्डों के साथ खेलते दिख रहे है। लोग दावतों की तैयारी में जुटे है। वह टेलर की दुकानों से अपने कपड़े ले रहे हैं। ईदगाह और मस्जिदों में नमाज की व्यवस्थाएं की जा रही रही हैं। बच्चों के लिए मेलों की भी तैयारी चल रही है। शहर में कई जगहों पर जानवरों के बाजार सजे हुए हैं। इन बाजारों में रात तक मोलभाव चलता रहा। सैलानी, मुन्ना खां का नीम और मीरा की पैठ जैसे स्थानों पर बाजार लगे हैं। बकरों की कीमत 15 हजार रुपये से 60 हजार रुपये तक है। पड्डे 30 हजार रुपये से 90 हजार रुपये तक बिक रहे हैं। आमतौर पर लोग अधिकतम 35 हजार रुपये तक के बकरे खरीद रहे है।।
बरेली से कपिल यादव
