बरेली। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया द्वितीय रैंक प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली मानवी पटेल को टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) बरेली की जिला कार्यकारिणी ने उनके आवास पहुंचकर शुभकामनाएं दी। मानवी पटेल उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ भदपुरा के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ‘रानू’ की पुत्री हैं। मानवी की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। टीम के सदस्यों ने कहा कि मानवी ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर यह मुकाम हासिल कर यह साबित कर दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नही है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनुज वीर गंगवार, चित्रसेन गंगवार, लखमी चंद्र अहेरिया, सौरभ गुप्ता, हरीश गंगवार, नवल किशोर एवं सपना जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
