भुता, भमोरा, मीरगंज, बरेली। जनपद की तहसील मीरगंज विकास खंड क्षेत्र के प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन कर कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को देकर समय पर चुनाव कराने पर जोर दिया। प्रधान संघ अध्यक्ष सोनू कुर्मी के नेतृत्व में प्रधानों ने सोमवार को ब्लॉक कार्यालय पर नारेबाजी कर सरकार से समय पर चुनाव कराने की मांग की। प्रधानों ने समय पर चुनाव न होने पर प्रधानों को कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। अध्यक्ष ने कहा सरकार ग्राम पंचायतों के अधिकार एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित रखे। प्रधानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। प्रधानों ने कहा कि पूर्व में प्रशासक की व्यवस्था लागू करने से ग्राम पंचायतों में कई समस्याएं उत्पन्न हुई थीं। इसको दृष्टिगत रखते हुए सरकार प्रधानों का कार्यकॉल बढ़ाए। ज्ञापन देने वालों में धर्मेंद्र सिंह, अजरूद्दीन, रामकली, प्रमिला, किशोरी देवी, अर्पणा गंगवार, रामवती आदि शामिल है। वही भुता और फरीदपुर मे प्रधान संगठन ने कार्यकाल विस्तार की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ को सौंपा। फरीदपुर में संगठन अध्यक्ष ओमवीर गुर्जर प्रधानों के साथ ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एडीओ को ज्ञापन सौंपा। भुता के प्रधान संगठन अध्यक्ष बुधपाल सिंह ने बीडीओ को ज्ञापन देकर कार्यकाल विस्तार की मांग की।उन्होंने कहा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल पूरा होने वाला है। समय पर चुनाव नहीं हो पा रहे है। वही ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद के प्रधानों ने तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। प्रधानों ने चुनाव समय पर कराने की मांग की। प्रधानों का कहना है कि जनता के सहयोग से चुने जाने वाले प्रतिनिधियों के माध्यम से पंचायतों का विकास होता है, जिसमें उनकी जबाबदेही भी होती है। प्रधानों ने अपना कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान प्रधान रामौतार ,नरेंद्र सिंह चौहान, सरताज मंसूरी, इजीनियर रामाधार मथुरिया, चंद्रबाबू मौर्य, नत्थू लाल, सर्वेंद्र मौर्य, रेशमा देवी, उदयपाल यादव, रविन्द्र यादव, ओमपाल सिंह ,आशा देवी, कुलदीप शर्मा आदि प्रधान मौजूद रहे। पंचायती राजमंत्री के आह्वान पर लखनऊ में सम्मेलन में शामिल होने की रणनीति बनाई।।
बरेली से कपिल यादव
