भाजपा महिला पदाधिकारियों व शिक्षिकाओं ने भरी हुंकार, गूंजा सशक्तीकरण का संदेश

बरेली। नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत बुधवार सुबह सड़कों पर महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम देखने को मिला। महिला शक्ति और स्वावलंबन का संदेश देने के लिए शहर में एक भव्य नारी शक्ति रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों महिला शिक्षिकाओं व अन्य महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बरेली महानगर भाजपा की ओर से बुधवार से बरेली स्पोर्ट्स स्टेडियम से वीरांगना चौक तक नारी शक्ति बंदन अधिनियम अभियान के तहत मातृशक्ति बाइक रैली निकाली गई। सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि नारी शक्तिवंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक, 2023) लोकसभा, राज्यसभा एवं विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने वाला एक ऐतिहासिक कानून है। यह 106वां संविधान संशोधन (128वां विधेयक) के रूप में पारित हुआ है, जिसका उद्देश्य राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदार बनाना है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने कहा कि यह रैली केवल एक आयोजन नहीं बल्कि महिलाओं की बढ़ती ताकत आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि जब नारी आगे बढ़ती है तो समाज और राष्ट्र दोनों नई ऊंचाइयों को छूते हैं। कार्यक्रम में डॉ तृप्ति गुप्ता, नीलम जेठा, लता बघेल, रेनू शर्मा, ऋतू सागर शालिनी जौहरी, पूनम राठौर, सुधा सक्सेना, बबली पटेल, सीता पटेल, संतोष कश्यप, सरिता रानी, डॉ आदेश गंगवार थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *