बरेली मे फिर चला बीडीए का बुलडोजर, अवैध निर्माणों को गिराया

बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने गुरुवार को कोहाड़ापीर मार्ग पर अवैध कब्जों और निर्माणों पर बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई नगर निगम की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत की गई। जिसमें अवैध निर्माण बाधा बन रहे थे। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा और करीब 600 अतिक्रमणों को पहले ही चिह्नित किया गया था। पेट्रोल पंप के पास हुई इस कार्रवाई में कई थानों की पुलिस और बीडीए की टीम मौके पर मौजूद थी। अधिकारियों की निगरानी में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। नगर निगम कोहाड़ापीर से कुदेशिया मार्ग और धर्मकांटा तक सड़क चौड़ीकरण की योजना पर काम कर रहा है। इसमें सड़क के दोनों ओर बने अवैध निर्माण बाधक बन रहे हैं। नगर निगम ने पहले ही इस मार्ग पर लगभग 600 अतिक्रमणों को चिह्नित कर निशान लगाए थे। कुछ जमीन वक्फ संपत्ति बताई जा रही थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, हालांकि प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माणों को ढहा दिया। किसी भी प्रकार के विरोध या कानून-व्यवस्था की स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर निगम की कोहाड़ापीर से कुदेशिया मार्ग और धर्मकांटा तक सड़क चौड़ीकरण की योजना है। यह परियोजना शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। अवैध निर्माण और अतिक्रमण इस योजना के क्रियान्वयन में बड़ी बाधा बन रहे थे। प्राधिकरण की कार्रवाई से अब इस परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कोहाड़ापीर सड़क के बाजार में हलचल मच गई। बुलडोजर की खबर सुनकर कई दुकानदार और भवन मालिक अपने प्रतिष्ठानों की ओर भागे। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही नगर निगम अधिकारियों के मोबाइल फोन लगातार बजते रहे। कुछ लोगों ने मौके पर विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के कारण सफल नहीं हो सके।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *