दिल्ली अग्निकांड के बाद खंगाले होटल, कोचिंग सेंटर, सात दिन चलेगा चेकिंग अभियान

बरेली। दिल्ली मे एक होटल में भीषण आग की घटना के बाद शहर के होटलों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार विभिन्न होटलों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों की पड़ताल कर रही हैं। यह अभियान सात दिनों तक चलाया जाएगा। गुरुवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा ने पुलिस बल और विभागीय टीम के साथ स्टेशन रोड पर होटलों की जांच की। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता, आपातकालीन निकास मार्ग, फायर अलार्म सिस्टम और अन्य सुरक्षा इंतजामों को परखा गया। टीम ने सबसे पहले होटल स्वर्ण टॉवर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वहां मौजूद फायर फाइटिंग सिस्टम की कार्यक्षमता जांची। सीएफओ ने स्वयं पानी के प्रेशर की जांच की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने होटल स्वर्ण टावर, डी ग्रांड, श्री भास्कर, ईस्ट लाइट, मन्दाकिनी, मायनार और होटल पंचम का निरीक्षण किया। सीएफओ मनु शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल कमियों की पहचान करना नहीं, बल्कि होटल कर्मचारियों को आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करना भी है। होटलों के साथ साथ कोचिंग सेंटरों को भी चेक किया। यह अभियान सात दिनों तक लगातार चलाया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *