पुलिस टीमों ने शहर के जिमों मे जाकर की जांच-पड़ताल, महिला सुरक्षा संबंधी खामियां मिली

बरेली। सिविल लाइंस स्थित अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामले सामने के बाद पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस टीमों ने पूरे शहर में जिमों में जाकर महिला सुरक्षा संबंधी विषयों पर जांच पड़ताल की, जिसमें कई जगह महिला सुरक्षा संबंधी खामियां पाई गई। आपको बता दें कि अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम का संचालक एवं ट्रेनर अकरम खान ने एक महिला डॉक्टर का रेप किया और फिर ब्लैकमेल कर रकम की वसूली शुरू कर दी। अपने भाई आलम की मदद से उसने वीडियो बेचने की धमकी देकर 50 लाख की रंगदारी मांगी तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया। गुरुवार को डीआईजी अजय साहनी ने रेंज के चारों कप्तानों को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जिमों की जांच करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने चौपुला के पास कई जिमों में जांच की। इस दौरान कुछ जिम में महिलाओं के अलग शौचालय, चेंजिंग रूम, सीसीटीवी और महिला ट्रेनर नहीं होने की बात सामने आई। पुलिस ने जिम संचालकों को महिला संबंधी व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए है। इंस्पेक्टर कोतवाली धनंजय पांडेय ने बताया कि साहू गोपीनाथ के पास बॉडीलाइन जिम में सीसीटीवी, टॉयलेट व चेंजिंग रूम नहीं मिला। फिटनेस एडिक्शन जिम में खामियां मिलीं। एकेएस जिम में सीसीटीवी, टॉयलेट, चेंजिंग रूम और महिला ट्रेनर नहीं मिली। केजीएन जिम में टॉयलेट नही मिला। क्रोन फिटनेस में महिला कोच व चेंजिंग रूम नही मिला। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिम की चेकिंग का अभियान शुरू करा दिया है। महिला पुलिस की टीमें भी जिम में महिलाओं से फीडबैक लेंगी। जिम संचालकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों पर जल्दी ही चार्जशीट लगा कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। जिम स्टाफ का सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए गए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *