पांच दिनों से 20 गांवों की बिजली गुल, पानी के लिए तरस रहे लोग

बरेली देहात। आंधी-बारिश के बाद अब मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इससे गर्मी-उमस लोगों को सता रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 5-6 दिन में मौसम शुष्क होगा और लू भी चल सकती है। वही पारा चढ़ने के साथ ही बिजली की खपत भी बढ़ गई है। सुबह से लेकर देर रात तक हो रही ट्रिपिंग व लोकल फॉल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। वही बीते मंगलवार, बुधवार को आयी आंधी से ध्वस्त हुए बिजली के पोल व लाइन को सुधारने का काम शनिवार को भी जारी रहा। 20 से अधिक ऐसे गांव हैं, जहां पर आंधी के बाद से अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल ही नहीं हो सकी है। मंगलवार 12 मई को आए तूफान के बाद से भमौरा के सरदार नगर, चंदौआ, बड़रई, कोहनी, केमुआ, नौरंगपुर, नौगंवा ठाकुरान, देवचरा समेत 20 से अधिक गांवों में बिजली गायब है। इंवर्टर जवाब दे चुके हैं। लोग पानी तक के लिए परेशान है। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि बिजली निगम के अधिकारी न तो वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं और न ही कब तक आपूर्ति बहाल होगी इसकी सही जानकारी दे रहे हैं। ग्रामीण किराये पर जनरेटर लाकर जरूरत के काम पूरे कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शनिवार को शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में मरम्मत कार्य के चलते दो घंटे बिजली कटौती हुई। कटरा चांद खां, राज नगर, आजाद नगर, जगतपुर, नवादा शेखान, रोहिली टोला, सीबीगंज, लोहिया विहार, स्लीपर रोड, परसाखेड़ा, किला, फूटा दरवाजा, बाकरगंज, लीची बाग, केला बाग, गुलाब नगर, वैष्णों नगर, सनसिटी, महानगर, आकांक्षा इन्क्लेव, मिशन कंपाउंड, चौपुला, डीडीपुरम, डेलापीर समेत अन्य इलाकों में ट्रिपिंग व लोकल फॉल्ट के कारण बिजली कटौती हुई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *