पत्नी के न आने पर युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर दी जान

क्योलडिया, बरेली। मायके गयी पत्नी के न आने से परेशान युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। क्योलड़िया के नकटी नरायनपुर गांव का मुकेश कुमार 27 वर्ष शराब का आदी था। उसके इस लत से आए दिन पत्नी पिंकी से कहासुनी होती रहती थी। 15 दिन पूर्व पिंकी अपने मायके ढकिया बदलू थाना जहानाबाद जिला पीलीभीत गयी थी। मुकेश कई बार उसे बुलाने गया लेकिन वह नहीं आयी। सोमवार की शाम भी वह पुत्नी को बुलाने ससुराल गया था। लेकिन उसने आने से मना कर दिया। मंगलवार दोपहर उसने छत के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेजा। प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *