नारी सशक्तिकरण के संदेश के साथ महिलाओं ने निकाली स्कूटी रैली

बहेड़ी, नवाबगंज, बरेली। नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत भाजपा ने दो पहिया वाहनों की रैली निकाली। रामलीला मैदान से शुरू हुई दो पहिया वाहन रैली एमजीएम इंटर कॉलेज में पहुंचकर खत्म हो गई। रैली को बहोरन लाल मौर्य व जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता की पंक्तियाँ चरितार्थ होती दिखाई दे रही है। यात्रा में जिला उपाध्यक्ष स्वाति कुमार,कामाक्षी शर्मा, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अमरिंदर सिंह गोल्डी, अजय जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष आलोक गंगवार, राहुल साहू, जिला मंत्री ललित शर्मा और सुदेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे। वही नवाबगंज मे नारी सशक्तिकरण के संदेश के साथ बुधवार को महिलाओं ने स्कूटी रैली निकाली। विधायक डा. एमपी आर्य और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. एके गंगवार ने भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया। रैली पीलीभीत हाईवे से होते राजघाट पुल के पास पैरा मेडिकल कालेज पहुंची। वहां कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पटका पहनाकर सम्मान किया। सांसद छत्रपाल गंगवार ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण से जुड़े विधेयक के बारे में जानकारी दी। इसमें विधायक डा. एमपी आर्य, मीरगंज विधायक डा. डीसी वर्मा, महिला आयोग सदस्य पुष्पा पांडेय, भाजपा जिला मंत्री डा. मीनाक्षी गंगवार, पालिका अध्यक्ष प्रेमलता राठौर, ब्लाक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *