महिलाओं का बिजली दफ्तर पर किया प्रदर्शन, एक्सीईएन को घेरा

आंवला, बरेली। प्रीपेड स्मार्ट मीटर की समस्याओं को लेकर आक्रोशित महिलाएं ने जुलूस निकालती हुई बिजली दफ्तर पहुंची। महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए एक्सीईएन का घेराव किया और स्मार्ट मीटर हटवाने की मांग की है। चेयरमैन सय्यद आबिद अली ने भी बिजली अफसरों के रवैये पर नाराजगी जताई है। मोहल्ला नालापार से काफी महिलाएं वार्ड सभासद को साथ लेकर पुरैना बस स्टैंड के पास बिजली कार्यालय पहुंच गई। वहां नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। वह स्मार्ट मीटर हटाने की मांग कर रही थी। महिलाओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से कभी भी उनकी बिजली सप्लाई काट दी जाती है, अधिक रुपये जमा होने के बाद भी बिजली सप्लाई शुरू नही दी जाती है।पुराने मीटर की तुलना में स्मार्ट मीटर तेजी से रीडिंग दर्ज कर रहे है। जिससे आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर हटाये जायें और पहले जैसे ही मीटर लगायें जायें वरना हम खुद ही मीटर हटा देंगे। सूचना पर चेयरमैन सय्यद आबिद अली भी बिजली दफ्तर पहुंच गए,कहा कि अफसरों ने उन्हें गुमराह करके नालापार में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवा दिए। वहां अभी भी पुराने मीटरों के साथ स्मार्ट मीटर लगे हुए है। स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटरों से बिजली दी जानी चाहिए। सरकार का कहना है कि उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर लगवाने के लिए बाध्य नही किया जा सकता है। इस मामले में सभासद प्रीति तथा महिलाओं ने अधिशासी अभियंता दुर्गेश कुमार को शिकायती पत्र सौंपा है। उनका कहना रहा कि स्मार्ट मीटर सभी के मकानों में लगने है। उनकी जगह पुराने मीटर लगाना संभव नही है। लेकिन उपभोक्ताओं की कोई दिक्कतें है तो उन्हे कैंप लगाकर समाधान किया जायेगा। इस दौरान चेयरमैन सय्यद आबिद अली, बंटी, खुशनुमा बेगम, मलका बेगम, इस्लाम साबिर, फैसल, तबस्सुम, मुस्कान, मेहरान, निशा, रुखसार, मुमताज, मेहनाज बेगम, तबस्सुम, शहनाज, मेहनाज, शाहिदा, रहमत बी, नजमा, रजिया, अच्छी बेगम, नरगिस, तस्लीम, साबिर हाशमी, मेहरुल आदि तमाम महिलाएं मौजूद रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *