धोखाधड़ी कर डॉक्टर से ठगे 4.10 लाख रुपये

बरेली। अधिकारियों से संबंध बताकर एक व्यक्ति ने डॉक्टर की एसडीएम से मुलाकात कराई और काम कराने का झांसा देकर 4.10 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में डीआईजी से शिकायत कर थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किला रोड स्थित अर्क नंबर-4 अस्पताल के संचालक डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा का कहना है कि एक परिचित के जरिये अशोक कुमार से उनका परिचय हुआ। अशोक ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से अपने संबंध बताकर कोई भी सरकारी कार्य कराने की बात कही। उन्होंने अशोक से ग्राम करेली स्थित करीब नौ बीघा जमीन की पैमाइश कराने और चारदीवारी बनवाने की बात कही। इस पर उसने एसडीएम सदर के पास ले जाकर उनकी मुलाकात कराई कराई और फिर काम के नाम पर उसने 4.10 लाख रुपये ले लिए। रकम लेने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगा और फिर रकम वापस मांगने पर मोबाइल बंद कर लिया। उन्होंने डीआईजी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *