बरेली। जनपद मे मीटर रीडिंग व सुपरवाइजरी मे कंपनी के तहत ठेके पर लोग रखे गए है। पिछले दो महीने से कंपनी द्वारा वेतन न देने से सभी मे आक्रोश है। साथ ही अप्रैल माह की सैलरी भी समय से नही मिली। जिससे कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मुख्य अभियंता, सहायक श्रमायुक्त को ज्ञापन देते हुए बताया कि वैभव इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के तहत काम करने वाले मीटर रीडरों और सुपरवाइजरों को पिछले दो महीनों से वेतन नही दिया गया है जबकि कई बार समय पर भुगतान का आश्वासन दिया जा चुका है। सुपरवाइजर विजय यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें निर्धारित न्यूनतम वेतन से कम राशि का भुगतान किया जा रहा है। इस दौरान कंपनी प्रबंधन ने 15 तारीख तक वेतन जारी करने पर सहमति भी जताई थी लेकिन इसका पालन नही किया गया। पीड़ित कर्मचारियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने तथा जल्द समाधान कराने की मांग की है।।
बरेली से कपिल यादव
