ट्राला से टकराया ट्रक, चालक की गई जान

भमोरा, बरेली। दातागंज से लौटते समय एक ट्रक ट्राला से टकरा गया जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। भमोरा के सत्यपाल सिंह ने बताया कि उनके तीन बेटों मे सबसे बड़ा बेटा रमेश यादव उम्र 35 वर्ष ट्रक चलाकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। उसकी पत्नी संतोष ने बताया कि वे शुक्रवार की सुबह घर से गए थे। ट्रक मे दातागंज से सरसों के बोरे लोड किये। रात करीब 11 बजे नई सड़क से आने के लिए वह ट्रक लेकर मूसाझाग होते बिनावर आ रहे थे। मूसाझाग थाना क्षेत्र मे उनका ट्रक एक ट्राला मे घुस गया। दुघर्टना में उनकी मौत हो गई। बाइकों की टक्कर में दो घायल : बिशारतगंज मे शनिवार सुबह अलीगंज-रमपुरा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक नरेश कश्यप ने बताया कि शनिवार की सुबह बेहटा बुजुर्ग के धर्म सिंह का बेटा बिजेंदर उम्र 36 वर्ष पैट्रोल पंप पर तेल डलवाने आया था, तभी वह रोड पार करने के लिए साइड में खड़ा था, इस दौरान अलीगंज की ओर से आ रहे बाइक सवार थाना भमोरा के सिरसा गांव के शिवम की बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार की टक्कर से बाइक सवार घायल : आंवला-भमोरा रोड पर शनिवार शाम कार की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम कुडढा निवासी उमेश सिंह यादव के बेटे हिंमाशु यादव की फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ विवाह तय किया गया। चार मई को बारात जानी थी। इसी बीच दूल्हा हिंमाशु यादव किसी काम से बाइक लेकर भमोरा गया था। वह भमोरा से लौट रहा था तभी सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *