झारखंड निवासी तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, पांच किलो अफीम बरामद

मीरगंज, बरेली। अफीम की डिलीवरी देने आए झारखंड निवासी तस्करी के आरोपी मोजमिल को एंटी नारकोटिक्स टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच किलो अफीम, एक मोबाइल फोन और 530 रुपये बरामद किए। मीरगंज थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एएनटीएफ यूनिट बरेली के प्रभारी विकास यादव ने बताया कि सर्विलांस टीम और मीरगंज पुलिस के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाकर झारखंड के जिला लातेहार के थाना बालूनाथ क्षेत्र के ग्राम लेजांग निवासी मोजमिल अंसारी को गिरफ्तार किया गया। मोजमिल के पास से पांच किलो अफीम, एक मोबाइल फोन और 530 रुपये बरामद किए गए हैं। मोजमिल ने बताया कि वह अफीम झारखंड के वन क्षेत्र लूडी से लेकर आया था। मोजमिल के गांव में बरेली का एक तस्कर अफीम खरीदने गया था। उसी वक्त से मोजमिल की पहचान उससे हो गई थी। दोनों मिलकर अफीम की तस्करी करने लगे। मोजमिल बरेली के उसी तस्कर को अफीम की डिलीवरी देने आया था तभी पकड़ लिया गया। पुलिस मोजमिल के बरेली निवासी साथी की तलाश कर रही है। उसके खिलाफ मीरगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *