घुटनों के बल समाधान दिवस पहुंचे किसान, सौपा ज्ञापन

मीरगंज, बरेली। भाकियू के आक्रोशित किसान घुटनों के बल चलकर शिकायतें लेकर समाधान दिवस मे पहुंचे। एसडीएम ने शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम ने अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर जिला प्रशासन से संस्तुति की जायेगी। शनिवार को तहसील मे एडीएम वित्त संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता मे संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। भाकियू के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता एसडीएम न्यायालय के पास से घुटनों के बल चलते हुए शिकायतें लेकर समाधान दिवस मे पहुंचे। कार्यकर्ता सभागार मे फर्श पर बैठ गए। भाकियू के तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान एवं हरवीर सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की शिकायतों पर अधिकारी कार्रवाई नही कर रहे है। किसान घुटनों पर चलने का मजबूर है। सुधार नही हुआ तो अनदेखी करने वालों को भी किसान घुटनों पर ला देंगे। एसडीएम आलोक कुमार ने किसान नेताओं को बताया कि प्रशासन किसानों के प्रति गंभीर है। उनकी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जायेगा। समाधान दिवस में 37 शिकायतें दर्ज हुई। एडीएम ने तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया। मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी एवं शेरगढ़ ब्लाकों के एडीओ सहकारिता नहीं पहुंचे। तहसील के थानों से उप निरीक्षक समाधान दिवस मे पहुंचे। थाना प्रभारी नही पहुंचे। एसडीएम ने अनुपस्थित एडीओ एवं थाना प्रभारी को नोटस देकर स्पष्टीकरण के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया अनुपस्थित अधिकारियों का जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की संस्तुति जिला प्रशासन से की जायेगी। समाधान दिवस में सीओ अजय कुमार, बीडीओ आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *