कैफे मे छात्रा से गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। भोजीपुरा की रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा कक्षा छह मे पढ़ती थी। भोजीपुरा के ही गांव भैरपुरा खजुरिया निवासी अरशद हैदर उर्फ करन 19 मार्च को छात्रा को बहलाकर जादोपुर मे एक कैफे मे ले गया था। जहां उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली थी। मुंह खोलने पर वीडियो वायरल करने धमकी दी थी। दो अप्रैल को छात्रा अपना रिजल्ट लेने गई तो उसके ही कस्बे का चांद कैफे पर ले गया और वहां अरशद हैदर ने अपने दोस्तों के साथ उसके साथ गैंगरेप किया। छात्रा ने अपने ताऊ को सारी घटना बताई। ताऊ ने छात्रा के बताए अनुसार अरशद हैदर उर्फ करन, चांद, समीर अहमद, बंटी, सैफी कैफे वाले और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद मुख्य आरोपी अरशद हैदर को नैनीताल हाइवे किनारे भैरपुरा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट मे पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश मे टीम लगी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *