बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रबड़ फैक्ट्री कॉलोनी स्थित मैदान मे ओम बिष्णु हरि घट-घट वासी के तत्वावधान मे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा मे शामिल हुए। इसके बाद विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसी दौरान राष्ट्रीय गौ रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य ओम विष्णु हरि घटघटवासी जी ने संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को आईडी कार्ड एवं नियुक्ति पत्र प्रदान कर माल्यार्पण के साथ सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा और समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए संगठन निरंतर कार्य करता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ओंकार श्रीवास्तव, दीनानाथ श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष अनीता गंगवार और कल्पना देवी ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज मे भाईचारा और धार्मिक भावना मजबूत होती है।।
बरेली से कपिल यादव
