बरेली। सीबीएसई 12 क्लास मे देश में दूसरे नम्बर की टॉपर मानवी पटेल शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्षा की गाड़ी से पंचायत भवन पहुंची। सुबह लगभग सवा 11 बजे मानवी में जिला पंचायत अध्यक्षा की कुर्सी सम्भाली। इस दौरान स्टॉफ से उन्होंने मुलाकात की और स्टॉफ ने उन्हें पंचायतीराज सिस्टम के बारे में पूरी जानकारी दी। फिर जिला पंचायत अध्यक्षा रश्मि पटेल ने मानवी को सम्मानित किया। दोनों ने भीमराव अम्बेडकर और सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। मानवी ने स्टॉफ से कुछ सवाल जवाब भी किए।।
बरेली से कपिल यादव
