अवैध खनन में चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी सीज

फरीदपुर, बरेली। तहसील प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रविवार की रात ग्राम मेवा सरफापुर मे अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार शुभम पांडेय ने राजस्व टीम व पुलिस बल के साथ छापेमारी की। इस दौरान बालू खनन कर रहे खनन कर रहे गौस मोहम्मद व कई ट्रैक्टर ट्रॉली वाहन चालक अपने अपने वाहनों को छोड़कर फरार हो गए।छापेमारी के दौरान मौके पर बिना किसी वैध अनुमति के मिट्टी खनन का कार्य संचालित पाया गया। जांच में खनन कार्य में लगे चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर तत्काल सीज कर दिया गया। प्रशासन ने सभी वाहनों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया।नायब तहसीलदार शुभम पाण्डेय ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीज किए गए वाहनों के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *