अवध डिपो की जनरथ बस ट्रैक्टर-ट्राली मे घुसी, पांच घायल

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस पचौमी गांव के पास अनियंत्रित होकर मक्के से भरे ट्रैक्टर ट्राली मे घुस गई। हादसे के बाद बस में बैठे यात्रियों मे चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से निकाल कर सीएचसी भेजा। गंभीर घायलों को बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ से सीतापुर होकर दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ रोडवेज बस बुधवार रात ढाई बजे फरीदपुर के पचौमी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। बस में करीब 34 यात्री बैठे थे। यात्री गहरी नींद मे थे। हादसे के बाद झटका लगने से बस मे बैठे यात्री सीट से गिर गए। बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस ने घायल यात्रियों को बस से निकाला। बस चालक को नींद आने से हादसा होना बताया गया। बस मे सवार पिथौरागढ़ निवासी ललित भट्ट पुत्र भवन चंद्र, सुमन कश्यप पत्नी विजेंद्र सिंह निवासी बुलंदशहर, अथर्व पुत्र मोहित जायसवाल, प्रेमनाथ त्रिवेदी पुत्र रामनरेश त्रिवेदी, रितु त्रिवेदी पत्नी प्रेमनाथ निवासी सीतापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी इलाज के लिए भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक भिजवाया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य रवाना कर दिया गया। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *