* डॉ अमित शर्मा ने स्मार्ट ढंग से किया ग्रामवासियों को जागरूक
* पर्यावरण संरक्षण पर ऑनलाइन वर्कशॉप का किया आयोजन
* शिक्षकों और ग्रामवासियों ने किया पौधारोपण
बरेली। बीएसए डॉ विनीता और बीईओ फरीदपुर शीश पाल सिंह के निर्देशन में कंपोजिट स्कूल नवादा बिलसंडी विश्व पर्यावरण दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया। राज्य पुरस्कृत शिक्षक, राज्य आईसीटी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. अमित शर्मा ने स्मार्ट ढंग से पीपीटी के माध्यम से पूर्व विद्यार्थियों और ग्रामजनों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। बीजों को मिट्टी में लपेटकर सीड बॉल्स तैयार कर विभिन्न क्षेत्रों में फेंकी गईं जिससे बरसात होने पर सीड बॉल्स की मिट्टी गलकर अलग हो जाए और बीज जमीन में जम जाए।
वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अखिलेश उपाध्याय ने भी ग्रामवासियों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की और इस हेतु उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान से ग्रामजनों को जोड़ते हुए शिक्षकों और ग्रामवासियों ने पौधारोपण भी किया। विद्यार्थियों हेतु पर्यावरण संरक्षण पर ऑनलाइन वर्कशॉप डॉ. अमित शर्मा ने आयोजित की जिसमें ऋषिकेश से वक्ता गौरव पाण्डे ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की साथ ही विद्यार्थियों की पर्यावरण संरक्षण में भूमिका पर भी प्रकाश डाला साथ ही बच्चों की जिज्ञासाओं को शांत किया।
