राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर से हरिद्वार तीर्थ स्थल होकर ऋषिकेश जाने वाली दोनों रेलगाड़ियों में प्रत्येक चक्कर में हजारों दर्शनार्थियों को लेकर चार राज्यों के लाखों लोगों को प्रत्येक चक्कर में लाखों करोड़ों रुपये की रेवन्यू रेल्वे अर्जित कर रहा है।
भगवन्ति जलवाणिया नाड़सर ने कहा कि बाड़मेर ऋषिकेश के बीच में चलने वाली रेलगाड़ी लाखों तीर्थ यात्रियों के लिए जीवन रेखा साबित हो रही है और हिन्दू धर्म में अधिकमास का बड़ा महत्व होता है और ये तीन साल में एक बार आता है और सभी लोगों द्वारा दान पुण्य देकर माँ गंगा की शरण में आकर स्नान करने के साथ ही गाँव जाकर धर्म पुण्य से सभी को भोजन करवाया जाता है।
इस दौरान इनके साथ में श्यामा देवी सैन, प्रेमलता सैन, हंसराज सैन, सीता देवी लामरोड़, गोविन्द राम सैन, सरोज जलवाणिया, रूकमा लामरोड़, सुप्यारी लामरोड़ सहित सैकड़ों दर्शनार्थियों सहित माँ गंगा मईया हरिद्वार में दान पुण्य करते हुए लाभ उठाया।
— राजस्थान से राजूचारण
