सौतेली मां ने ही बेटी की गला दबाकर हत्या, आंगन में कर दिया दफन

बरेली। नगर निगम कर्मचारी की पत्नी व सौतेली मां ने की छोटी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को आंगन में ही गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। दो दिन बाद आस-पड़ोस के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो मामले की शिकायत इज्जतनगर पुलिस से की। पुलिस ने भी तत्परता दिखा कर निगम कर्मचारी व उसकी पत्नी और भांजे को हिरासत में लिया। शव को खुदवा कर बाहर निकालने की अनुमति डीएम से मांगी। डीएम ने अनुमति दोपहर पुलिस को दी। पुलिस ने आंगन में गड्ढा खुदवाकर शव को बाहर निकाला। शव को बाहर निकालकर उसका पोस्टमार्टम को भेजा गया। आरोपियों ने गला दबाकर हत्या किये जाने की बात स्वीकार की है। थाना इज्जत नगर क्षेत्र के आलोक नगर कंजादासपुर नई बस्ती निवासी रवि बाबू नगर निगम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनकी पहली पत्नी से दो बेटियां थी। पहली पत्नी की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि सौतेली मां दोनों लड़कियों के साथ मारपीट करती है। तीन दिन पहले भी मारपीट की आवाज आस पड़ोस में आई थी। उसके बाद से वह लड़की नहीं दिखी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंगलवार की दोपहर को काजल उम्र 7 वर्ष की उसकी सौतेली मां ने गला दबाकर हत्या की। उसके बाद उसके शव को आंगन में गड्ढा खोदकर दफन कर दिया। दो दिन तक जब बच्ची बाहर नहीं दिखी तो आस-पड़ोस के लोगों को शक हुआ। बातचीत में नगर निगम कर्मी और उसकी पत्नी रीतू ने कहां कि वह रिश्तेदारी में गई है लेकिन शक बढ़ने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इज्जतनगर पुलिस ने देखा की मकान का फर्श टूटा है। वहां पर ही बच्ची को दफनाया गया है। पुलिस ने मकान को सील कर दिया है। डीएम से आंगन खोदने की अनुमति मांगी है। दोपहर बाद डीएम ने अनुमति दे दी। पुलिस ने गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।