शिक्षक मर्डर केस: फिरोजाबाद व आगरा में पुलिस दे रही है दबिशे, नहीं हो पा रही गिरफ्तारी

बरेली। शिक्षक के हत्यारोंपियो की गिरफ्तारी और चुनाव के वजह से अब तक नहीं हो सकी है। थाना इज्जतनगर प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि उपचुनाव की वजह से स्थानीय पुलिस व्यस्त है। जिस वजह से उनकी टीम को पूरा सहयोग नहीं मिल रहा है। यही वजह है कि हत्यारोपी अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस की दो टीमें आगरा और फिरोजाबाद में लगातार दबिश दे रही है। मूल रूप से फिरोजाबाद के नारखी थाना क्षेत्र के गांव भीतरी निवासी अवधेश सिंह यहां कुंबर ढाकन लाल इंटर कॉलेज सहोड़ा में हिंदी के प्रवक्ता थे। 12 अक्टूबर को उनकी पत्नी विनीता उर्फ विंदू ने अपने मायके वालों की मदद से हिस्ट्रीशीटर चीकू को पांच लाख में सुपारी देकर कर्मचारी नगर स्थित अपने घर में ही उनकी हत्या कर दी थी। जिसके बाद शव को फिरोजाबाद ले जाकर नारखी इलाके के एक खेत में दफन कर दिया था। हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने के बाद सोमवार को इज्जतनगर पुलिस ने फिरोजाबाद से शव बरामद कर हत्याकांड का खुलासा किया था। विनीता मायके वालों के साथ अपने 7 वर्षीय बेटे को लेकर अब तक फरार है। उसकी तलाश में थाना इज्जतनगर पुलिस लगातार फिरोजाबाद के कस्बों और गांवों में दबिश दे रही है। घटना के बाद से ही विनीता के कई करीबी रिश्तेदार भी गायब हो गए है। फिरोजाबाद में उपचुनाव की वजह से स्थानीय पुलिस पूरी तरह से उसी में व्यस्त है। जिस वजह से थाना इज्जतनगर से गई पुलिस टीम को पूरी तरह से स्थानीय पुलिस का सहयोग नहीं मिल पा रहा है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।