जेठ ने अर्धनग्न होकर महिला से की अश्लील हरकत, आरोपी को गिरफ्तार

शीशगढ़, बरेली। थाना क्षेत्र के गांव में महिला के जेठ ने अर्धनग्न होकर अश्लील हरकत की। अश्लील हरकतों का पति ने वीडियो बनाया। पीड़िता महिला ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना शीशगढ़ क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने तीन बच्चों के पिता व अपने जेठ भूरा पुत्र नवी अहमद के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित महिला के अनुसार कि बह दो बच्चों की मां है। उसका जेठ पिछले एक सप्ताह से उसके साथ शर्मनाक हरकतें कर रहा था। जेठ की हरकतों के बारे में महिला ने पति को बताया। पति मौके की तलाश में लग गया कि गुरुवार की सुबह महिला अपने घर मे कुछ काम कर रही थी। अचानक जेठ ने आकर महिला को दबोच लिया और अर्धनग्न होकर शर्मनाक हरकतें करने लगा। जिसका वीडियो महिला के पति ने बना लिया और पत्नी के साथ थाने पहुंचा। पुलिस ने वीडियो देखने के बाद महिला से तहरीर लेकर आरोपी जेठ के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेठ को गिरफ्तार कर लिया।

जेठ ने महिला के साथ अर्धनग्न होकर शर्मनाक हरकत की है। जिसका महिला के पति ने वीडियो बनाकर पुलिस को सौपा है। आरोपी जेठ के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

  • राजकुमार भारद्वाज, थाना प्रभारी, शीशगढ़

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।