सादगी से अदा की शराफत मियां के कुल की रस्म, चादरपोशी भी की

बरेली। शाह सकलैन शराफत मियां के कुल की रस्म गुरुवार सुबह ग्यारह बजे अदा की गई। सुबह से ही दरगाह के मेहमान खाने में तकरीरों का प्रोग्राम चलता रहा। उसके बाद सकलैन मियां की मौजूदगी में क़ुल की रस्म शुरू हुई जिसमें सकलैन मियां ने देश में अमन चैन और भाई चारे के साथ कोरोना वायरस के खात्मे की दुआ की। बताते चलें कि इस बार कोरोना महामारी के चलते कुल की रस्म में बाहर के जायरीनों को आने से मना कर दिया था। इस बजह से चंद लोग ही कुल की रस्म में शामिल हुए। बाकी के अकीदतमंदों ने अपने घरों में रहकर कुल की रस्म अदा की। हाजी मुमताज मियां ने बताया कि 30 अक्तूबर को दोपहर में 2 बजे परचम कुशाई की रस्म के बाद शहर के अलग-अलग मोहल्लों में ‘जश्ने शाह शराफत अली मियां’ की महफिलें सजाई जाएंगी, जो 5 नवंबर तक जारी रहेंगी। अगले दो रोज 7 एवं 8 नवंबर को उलमा इकराम की तकरीर होगी। इसी कड़ी में 9 नवंबर को दिन में 11 बजे कुल शरीफ होगा। कुल के दूसरे रोज जश्ने ईद मीलादुन्नबी पर पीरो मुर्शिद शाह मुहम्मद सकलैन मियां की सरपरस्ती में चादरों का जुलूस निकाला जाएगा, जो गुलाब नगर स्थित हजरत बशीर मियां की दरगाह पहुंचेगा।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव की भेजी चादर पेश की
शराफत मियां की दरगाह पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से सपाइयों ने चादरपोशी की। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए कुछ लोग चादरों का जुलूस लेकर भी आए। दीवानखाना में महफिल सजाकर खिताब किया गया। मीडिया प्रभारी हमजा सकलैनी ने बताया कि उर्स के तीसरे दिन पूर्व सीएम अखिलेश यादव की ओर से पार्टी से जुड़े कदीर अहमद, सत्येंद्र यादव, रईस मियां अब्बासी, रविदर यादव, दिनेश यादव, अब्दुल कयूम मुन्ना, हसीब खान, अहमद खान टीटू, फैज मोहम्मद, राशिद अहमद आदि ने चादर पेश की। इसके बाद पीरो मुर्शिद शाह सकलैन मियां से मुलाकात की। पूर्व सीएम का संदेश सुनाया। दुनिया भर से कोरोना महामारी के खात्मे के लिए दुआ कराई। उन्होंने बताया कि शाह शराफत अली मियां का 53वां चार रोजा उर्स सादगी के साथ मनाया जा रहा है। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी के निर्देश पर समाजवादी पार्टी महानगर की ओर से शाह शराफत मियां रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह शरीफ पर जाकर चादर पोशी की। इससे पूर्व दरगाह की ही जनाब मुमताज मियां सकलैनी से मुलाकात कर दुआ करने की दरखास्त की। मौजूद सभी बुजुर्गों ने देश में अमन शांति, भाईचारे की दुआ की। इस अवसर पर महासचिव गौरव सक्सेना, उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, उपाध्यक्ष हैदर अली, सचिव मो. कलीमुद्दीन, अलीम खाँ सुल्तानी पार्षद, सचिव डॉ शाहजेब अंसारी, सचिव क्षितिज यादव, सचिव गोविंद सैनी, रिजवान खान, अनिल पाल, आशु सक्सेना, विक्रांत पाल, शहजाद उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।