भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या

इलाहाबाद- उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के फूलपुर में कल देर रात पवन केसरी 45 वर्ष सत्तापक्ष पार्षद को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार स्वरूपरानी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान पार्षद ने दम तोड़ दिया। जिससे पूरे क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है और क्षेत्र की जनता ने रोड जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मौके पर पुलिस कप्तान और कई थाने की फ़ोर्स काफी मशक्कत के बाद मोर्चे को संभाला। मृतक पवन के घर आधी रात से बीजेपी नेताओं का आना जाना लगा रहा। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है फिलहाल पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है पुलिस जल्द से जल्द मुख्य आरोपी को भी हिरासत में लेने की बात कह रही है। घटना के पीछे क्या कारण रहा इसका भी जल्द खुलासा करने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है।

-इलाहाबाद से सत्येंद्र कुशवाहा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।