भाजपा नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में मनायी गयी महाराणा प्रताप की जयंती

आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी नगर द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त की अध्यक्षता में पूरे हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाया और गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को सम्बोधित करते भाजपा नगर अध्यक्ष विनय प्रकाश गुप्त ने कहाकि महाराण प्रताप मातृभूमि के गौरव को बढ़ाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। विपरित परिस्थितियों में भी मुगलों की आधिनता स्वीकार नहीं किया। सच्चिदानन्द ने कहाकि हमारे महापुरूषों से हमें पे्ररणा मिलती है कि उन्हेाने विपरित परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए अपना सर्वस्य जीवन मातृभूमि पर न्यौछावर कर दिया। संचालन नगर मंत्री जूही श्रीवास्तव ने किया।
इस मौके पर अशोक सोनकर, नगर महामंत्री मृगांक शेखर सिन्हा, सुनील मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष, चंडिका नन्दन सिंह, गीता देवी, संतोष शिल्पकार, नगर मंत्री, शैलेन्द्र अग्रवाल, अजय भारती, आदर्श शुक्ला, अमित तिवारी, संगीता तिवारी, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, सुक्खू राम भारती, लालचंद सोनकर, दीपक चतुर्वेदी, प्रियंका श्रीवास्तव, मयंक गुप्ता, दीपक रानी, नरेन्द्र सिंह, मिथलेश पाण्डेय, दीप्तेश सिंह राकी, हरवंश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर-:राकेश वर्मा सदर आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।