सात माह की गर्भवती दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की इलाज के दौरान मौत

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। शुक्रवार को फतेहगंज पश्चिमी की रहने वाली सात माह की गर्भवती दुष्कर्म पीड़ित किशोरी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। नाबालिग किशोरी काफी दिनों से बीमार थी। उसके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इसके अलावा उसे सैप्टीसीमिया भी हो गया था। किशोरी से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का आरोपी एक माह से जेल में बंद है। मामला थाना फतेहगंज पश्चिमी की किशोरी की मौत का मामला सामने आया है। मृतक किशोरी के पिता ने बताया कि चार दिसंबर को बेटी अचानक से उल्टी करने लगी। जांच कराने पर पता चला कि बेटी छह माह की गर्भवती है। पत्नी ने बेटी से बात की तो बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले 30 साल के युवक ने दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई थी। स्वजनों को जानकारी हुई तो आरोपित पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पूछताछ मे किशोरी ने बताया कि आरोपी बनवारी डरा धमकाकर कई माह से उसके साथ रेप कर रहा था। उसने उसे किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार को नाबालिग के माता पिता ने दूध में रोटी खिलाई थी। इसके बाद से उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे महिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां पर गुरुवार को उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार को किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले की सूचना डाक्टरों ने पुलिस को देते हुये शव को सुरक्षित रख लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी फतेहगंज पश्चिमी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले में आरोपित के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है। किशोरी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि रेप और पाक्सो एक्ट के मामले में मुकदमा दर्ज है। आरोपी को एक महीने पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रेप और पाक्सो एक्ट में पुलिस ने चार्जशीट भी कोर्ट भेज दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।