शराब पिलाकर महिला के साथ किया गैंगरेप, मुकदमा दर्ज

बरेली। महिला को शराब पिलाकर शोहदों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। रविवार की रात बेटी ने मां को बदहवास देखा तो वह उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची जहां उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि थाना सुभाषनगर क्षेत्र की निवासी युवती ने बताया कि उसकी मां कभी-कभी शराब पीती है। रविवार को उसकी मां ने शराब पी थी और सनईया गौटिया में एक रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली थी। रात तक मां वापस नहीं लौटी तो बेटी ने उसकी तलाश शुरू की। वह रिश्तेदार के घर पहुंची तो देखा कि उसकी मां बेसुध हालत में वहां पर पड़ी है। महिला ने बताया कि उसके साथ सनईया गौटिया निवासी सोनू ने दुष्कर्म किया है। बेटी किसी तरह मां को लेकर सुभाषनगर थाने पहुंची। महिला ने बताया कि सोनू के साथ एक अन्य भी मौजूद था। उसने भी गलत काम किया है। पीड़िता की शिकायत पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस ने रात तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया था। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सुभाषनगर में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।