Breaking News

भाभी ने बदमाशों को सुपारी देकर कराई जागन लाल की हत्या, पुलिस ने चार को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बरेली। जागन लाल हत्याकांड में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जागन लाल की हत्या का सुपारी किलर से उसकी भाभी ने दो लाख रुपये में सौदा तय किया। जिसमें बदमाशों को 35 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मृतक की भाभी, भतीजा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। आपको बता दें कि थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव माडा निवासी जागन लाल खेत में ही बने मकान में अपनी दो पत्नीयो सुनीता देवी व माया देवी के साथ रहते थे। मंगलवार को घर से खाना खाने के बाद घूमने गए थे और उसके बाद से वह अपने घर नहीं लौटे। जागन लाल को उनके परिजनों ने रात में ही काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिले। जिसके बाद उन्होंने भोजीपुरा थाने में जागन लाल की गुमशुदगी की तहरीर दे दी थी। बुधवार को जागन लाल को तलाश करने के दौरान गांव वालों को घर से लगभग 50 मीटर दूर ही एक खेत में पापुलर के पेड़ की आड़ में जागन लाल का शव पड़ा मिला था। मृतक की गर्दन पर फंदा कसा हुआ था। इस मामले में मृतक के भतीजे दर्शन सिंह ने मृतक के साथ रह रहे बलवीर पर हत्या का आरोप लगाया था। इसी मामले में शुक्रवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस हत्या के मामले में मृतक की भाभी मुन्नी देवी पत्नी तुलाराम व उसके बेटे दर्शन सिंह यादव पुत्र तुलाराम को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। जिसमें पुलिस को पता चला कि मुन्नी देवी ने हाफिजगंज के प्रहलाद यादव, देव सिंह और कालीचरन को दो लाख मे सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने बताया कि नैनीताल रोड स्थित मृतक की 35 बीघा जमीन पड़ी है। जागन लाल कि यह जमीन अपने साथ में रह रहे भतीजे बलवीर के नाम करना चाह रहा था। इसी जमीन को पाने के लिए मुन्नी देवी ने अपने बेटे दर्शन लाल के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची थी। हत्या के लिए मुन्नी देवी ने सुपारी किलर को 35 हजार एडवांस दिए थे जबकि बाकी के रुपए काम होने के बाद देना तय हुआ था। पुलिस ने शुक्रवार को पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया जबकि एक सुपारी किलर कालीचरन अब भी फरार है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *